फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने करवाया 31 फरवरी को जन्म

Sat, 19 Dec 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई बार चक्कर लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
विज्ञापन


बाबैन क्षेत्र के गांव बीड़ सुजरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी लड़की का जन्म 31 जनवरी  को हुआ था। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र में 31 जनवरी की जगह 31 फरवरी कर दिया गया है।


ओम प्रकाश ने इस बारे में कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं किया गया है। वह अपना सभी कार्य छोड़कर जन्म प्रमाण पत्र को ठीक करवाने के लिए कई बार कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनकी समस्या हल करने का प्रयास  नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमप्रकाश ने स्वास्थ्य विभाग से मांग कि है कि प्रमाण पत्र में की गई इस गलती को तुरंत ठीक किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें