फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं को दिलाई लोकतांत्रिक सहभागिता की शपथ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शपथ लेते एनएसएस स्वयंसेवक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षण विभाग की एनएसएस यूनिट-तीन की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना, मताधिकार के महत्व को समझाना और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को विकसित करना रहा।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निधि माथुर ने सभी स्वयंसेवकों को मतदाता शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि जागरूक और सजग मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला होता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण, निर्भीक और जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है जिससे देश की आर्थिक सशक्तता को बल मिलता है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों ने लोकतांत्रिक कर्तव्यों के पालन, मताधिकार के सदुपयोग और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें