फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवाओं को नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की दिलाई शपथ

Mon, 23 Mar 2026 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन और राष्ट्र प्रेम मंच के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में द्वि दिवसीय शहीद संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने किया। उन्होंने बच्चों, युवाओं और नागरिकों को नशे के खिलाफ मुहिम चलाने की शपथ दिलाई और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन



डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर घुमंतू समाज कल्याण संघ दिल्ली के अध्यक्ष कैप्टन सुभाष जोगी और राष्ट्र प्रेम मंच के अध्यक्ष विजय सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें