कुरुक्षेत्र। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आठ ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पकडे़ गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम पिपली चौक के पास मौजूद थी। तभी गुप्त सूचना मिली कि मनीष खान उर्फ मोनू हेरोइन बेचने का धंधा करता है। वह आज भी हेरोइन बेचने के लिए बीड पिपली के पास आएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने एईटीओ राजेश रोहिल्ला को साथ लेकर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक युवक आता दिखाई दिया। शक होने पर उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। उसके कब्जे से आठ हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी मनीष खान उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है।