फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, 1 नामजद व 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे की गुरुनानक कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने करियाने का सामान लेकर पैदल घर जा रहे एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। लहूलुहान अवस्था में युवक को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के दौरान उसके कूल्हे में लगी गोली को बाहर निकाल दिया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अमरजीत उर्फ रिंकू को नामजद करते हुए उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलोनी में गोली चलने की सूचना मिलते ही पिहोवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नंद कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार (35 साल) ने कहा कि शुक्रवार देर शाम वह गुरुनानक कॉलोनी स्थित अपने दोस्त गौरव कालड़ा से मिलने गया था, लेकिन गौरव कालड़ा उसे रास्ते में ही मिल गया और वह उसके साथ कार में बैठकर गौरव के घर की तरफ चल दिये। गौरव के घर के पास कार खड़ी कर वह लोग करियाने का सामान लेकर पैदल घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह लोग गौरव कालड़ा के घर के अंदर जाने लगे तभी पीछे से दो-तीन युवक आए। इनमें से एक ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जो उसके कूल्हे में जाकर लगी। गोली लगने के बाद जैसे ही वह पीछे मुड़ा तो अमरजीत उर्फ रिंकू के हाथ में पिस्टल थी तथा उसके अन्य दो साथी गोली चलने के बाद मौके से फरार हो गए।
रंजिशन किया हमला
घायल राजेंद्र कुमार ने बताया कि अमरजीत उर्फ रिंकू प्रोफेसर कॉलोनी निवासी युवक योगेश मित्तल का दोस्त है। जिसकी उससे पुरानी रंजिश है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अमरजीत उर्फ रिंकू ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उसे जान से मारने की नियत से गोली मारी है। आरोपी ने उसे पिस्टल से गोली मारी है। राजेंद्र के दोस्त गौरच कालड़ा ने बताया कि पांच साल पहले उनका रिंकू के दोस्त योगेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें योगेश ने उनसे माफी मांगकर समझौता किया था। जिसकी वह अपने मन में रंजिश रखे हुए था। आरोप है कि योगेश के कहने पर ही उसके दोस्त रिंकू ने राजेंद्र को गोली मारी है।बाक्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया एक आरोपी को नामजद
सिटी चौकी इंचार्ज सतनारायण ने बताया कि वारदात की सूचना पाकर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी अमरजीत उर्फ रिंकू को नामजद करते हुए उसके अन्य दो साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देसी कट्टे से मारी गोली: सतनारायण
सिटी चौकी इंचार्ज सतनारायण ने बताया कि पुलिस ने घायल राजेंद्र के शरीर से निकाली गई गोली को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गोली को देखकर अनुमान है कि आरोपी ने देसी कट्टे का इस्तेमाल कर वारदात का अंजाम दिया है। पुलिस मामले को ट्रेेस कर रही है और शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को काबू कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें