कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में लगें प्लेसमेंट शिविर में हिस्सा लेते विद
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग में विश्वविद्यालय प्लेसमेंट सेल की तरफ से प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आईओएल केमिकल्स एंड फारमस्युटिकल के प्रतिनिधियों ने पुनीत कुमार के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का दौरा किया, इसमें रसायन शास्त्र विभाग और समाज कार्य विभाग के लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कंपनी की तरफ से वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके रत्तन, जीतपाल सिंह, डॉ. स्वप्निल कुमार ने विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की। लिखित परीक्षा पास करने वाले 28 विद्यार्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार दो चरणों में रसायन शास्त्र विभाग में आयोजित किया गया। व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद अंतिम रुप से चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी की गई। विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट आफिसर डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि इस सूची में रसायन शास्त्र विभाग के 11 विद्यार्थियों का चयन कम्पनी के शोध एवं विकास विभाग में वैज्ञानिक के रुप हुआ है और चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की तरफ से अन्य सुविधाओं के अलावा 3.60 लाख रुपये वार्षिक वेतन के रुप मे दिया जाएगा। डॉ. सिंह ने बताया कि यह कंपनी पिछले कई सालों से लगातार विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट दे रही है, चयनित विद्यार्थियों में हितेश कुमार, मान सिंह, अभिषेक कुमार, दीप चन्द, रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, उमा भारती, नेहा नैन, हिमांशू धीमान, संजय कुमार और प्रतीक तोमर शामिल हैं। इस प्लेसमेंट शिविर के आयोजन में डॉ. हरदीप कुमार और डॉ. रश्मिी पुंडीर का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों के चयन पर कुलपति और कुलसचिव ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना व्यक्त की तथा पूरी प्लेसमेंट टीम को बधाई दी।