कुरुक्षेत्र। भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की तरफ से नागरिकों को फिट रहने और शरीर को स्वस्थ रखने के प्रति जागरूक करने के लिए साइक्लोथॉन का आयोजन करते हुए एक साल पूरा हो गया है। इस एक साल में 90 साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। इस साइक्लोथॉन में हर वर्ग को शामिल करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
इस साइक्लोथॉन को हरियाणा ग्रामीण बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि आज के आधुनिक समय में नागरिकों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साइकिल को अपनाना होगा, जो नागरिक साइकिल नहीं चला सकते, उन्हें पैदल चलना होगा। उन्होंने साई को बधाई देते हुए कहा कि समाज को फिट रहने के प्रति पिछले एक साल से साइक्लोथॉन का जो अभियान शुरू किया है। उससे समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का अनोखा प्रयास किया गया। इस संस्थान ने साइक्लोथॉन के साथ हर वर्ग को जोड़ा। हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर सुनील ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से पिछले एक साल से लगातार साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस संस्थान की तरफ से लोगों में साइकिल चलाने व पैदल चल कर फिट रहने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
साइक्लोथॉन की कमान भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र शाखा के इंचार्ज एवं सहायक निदेशक बाबू राम रावल के साथ-साथ उनकी टीम के सदस्य साइकिलिंग कोच कुलदीप सिंह वडैच, हॉकी कोच नरेन्द्र ठाकुर ने संभाली। साइक्लोथॉन के एक वर्ष पूरे होने पर साई की ओर से रविवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, सेवानिवृत्त चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हाकी कोच नरेंद्र ठाकुर, सोहन लाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, वीरभान राणा, गौरव चौहान, रवि, सुरेश, विक्रम, अमरीक, मोहित सैनी, प्रवीण आदि उपस्थित थे।