कुरुक्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी कार पुल पर खड़ी की और अचानक नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कैथल के गांव कॉल का है युवक
जानकारी के अनुसार, नहर में कूदने वाले इस युवक की पहचान पुनीत के रूप में हुई है। पुनीत मूल रूप से कैथल जिले के गांव कौल का रहने वाला बताया जा रहा है।
गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राहगीरों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा नहर में युवक की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुनीत सोमवार रात अपनी कार लेकर घर से निकला था। घर छोड़ने से पहले उसने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड की, जिसमें उसने कलायत निवासी दो एजेंटों बिट्टू और बलजीत पर करीब साढ़े सात लाख रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक एजेंटों ने उसे न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पैसे लिए और फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। बाद में उसे लगातार टालते रहे। वीडियो में पुनीत ने बताया कि उसका स्पेन का वीजा अप्रैल में आ चुका था और वह पुराने एजेंटों से अपने पैसे वापस मांग रहा था ताकि नए एजेंट को रकम देकर विदेश जा सके।