फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सांप के डंसने से युवक की मौत

Tue, 18 Aug 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव सुरमी के खेतों में धान की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। कुछ देर बाद उसकी टांग में तेज दर्द होने लगा। साथियों ने उसे गांव के चिकित्सक के पास पहुंचाया, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन

इसके बाद उसे लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव चनालहेड़ी के डेरा गुरदयालपुरा निवासी 23 वर्षीय विक्रम के रूप में हुई है। विक्रम तीन भाइयों और पांच बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विक्रम के भाई बलविंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को विक्रम गांव सुरमी में एक किसान के खेत में धान की फसल पर स्प्रे करने गया था। उसके साथ सुखजीत रंगा और निर्मल सिंह भी थे। शाम करीब चार बजे सुखजीत ने फोन कर बताया कि स्प्रे करते समय विक्रम की टांग पर किसी जहरीले जीव ने काट लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी टांग में काफी दर्द होने लगा। जानकारी मिलते ही बलविंद्र मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि विक्रम की हालत बिगड़ चुकी थी और दाईं टांग में तेज दर्द था। साथियों की मदद से उसे पहले गांव के चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे एलएनजेपी अस्पताल ले गए।
अस्पताल में चिकित्सकों ने विक्रम को भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें