फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नहर में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा क्षेत्र में नरवाना ब्रांच नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव की पहचान सूरजगढ़ गांव के रहने वाले पृथ्वी सिंह (27) के रूप में हुई है। वह 27 फरवरी की सुबह 11 बजे से लापता हो गया था तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी रपट भी पुलिस में दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि करीब चार माह पहले उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था और गत दिवस घर से बाहर घूमने के लिए निकला था, मगर पूरी रात घर नहीं लौटा। शक के आधार पर पुलिस ने नहर के आसपास सर्च अभियान चलाया तो चप्पल बरामद हुई। दोपहर को गोताखोर की टीम ने बचगांवा-दबखेड़ी के बीच से उसका शव बरामद किया, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें