फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड़ पर मारकंडा पुल के पास कार की चपेट में आने से एक्टिवा पर सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अंकित कुमार निवासी शाहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अंकित कुमार अंबाला की ओर से एक्टिवा पर आ रहा था। जब वह मारकंडा पुल से शाहाबाद की तरफ मुड़ने लगा तो पीछे से आ रही कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। इस हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि अंकित शाहाबाद में बेकरी का काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
अंकित के पिता तीन दिन से है कोमा में
अंकित के पिता सतपाल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। तीन दिन पहले कौमा में चले गए और डॉक्टरों ने उनके स्वस्थ होने में असमर्थता जाहिर कर दी है। अंकित अपने पिता को लेकर कई अस्पतालों में गया लेकिन उनके इलाज के संबंध में कोई सही जवाब ही नहीं मिला। अभी पिता को नहीं पता था कि उसके जवान बेटा सड़क हादसे में जान गंवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें