फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरेगी यूथ कांग्रेस : निशित

विज्ञापन
बाबैन। जानकारी देते युवा प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया साथ में अन्य समर्थक। संवाद
विज्ञापन
बाबैन। प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से निजी पैलेस में विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने बतौर मुख्य अतिथि युवाओं में जोश भरा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष प्रिंस घिसरपड़ी सहित कार्यकर्ताओं ने कटारिया को आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

नवनियुक्त हलका महासचिव मोहन नखरोजपुर को निशित कटारिया ने सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकारिणी की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाते हुए युवाओं को जोड़ें।
उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़कों पर उतरकर युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता जयपाल पांचाल, जिलाध्यक्ष कुलदीप ढिल्लो, भगवंत विर्क, अवतार जालखेड़ी, गुरप्रताप कंदोली, रामपाल सैनी, सलिंदर रामनगर, मोहन नखरोजपुर, प्रदीप संघोर, जितेंद्र फालसंडा, मनीष सांगवान, प्रवीण सिंगला और गांधी फालसंडा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें