फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवा कांग्रेस आज घेरेगी मुख्यमंत्री आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नीट व सीबीएसई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर आज शनिवार को प्रदेश युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और सेक्टर तीन स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। इसके लिए युवा इकाई ने शुक्रवार को तैयारी पूरी की।
विज्ञापन

युवा प्रदेशाध्यक्ष निशीत कटारिया शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां विधायक अशोक अरोड़ा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो वहीं पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है लेकिन कांग्रेस इन युवाओं के साथ खड़ी है। इसी के चलते ही शनिवार को युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे, जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा, विधायक अशोक अरोड़ा, रामकरण काला, मनदीप चट्ठा सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बिना पर्ची व खर्ची के नौकरी देने का दावा कर रही है जबकि असलियत यह है कि परीक्षा तक पारदर्शी नहीं करवा पा रही है। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। लोग चारों ओर हाहाकार मचा रहे हैं जबकि सरकार सिर्फ आयोजनों तक सिमट कर रह गई है। इस दौरान विधायक अशोक अरोड़ा, सुभाष मिर्जापुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें