फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अफीम के साथ युवक काबू, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक की टीम ने एक युवक को 200 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। इस अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी रिंकू निवासी खरींडवा को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि शाहाबाद में बराड़ा पुल के नीचे उनकी टीम को गश्त करते हुए सूचना मिली थी कि रिंकू बराडा से शाहाबाद की तरफ कुटिया के सामने आएगा। उसके पास काफी मात्रा में अफीम है, जिसे वह बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर टीम ने बराड़ा रोड पर कुटिया के पास नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक युवक आता दिखाई दिया। शक के आधार पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि सप्लायर को भी काबू किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें