लाडवा। एंटी नारकोटिक सैल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गुलजार वासी खेडा मोहल्ला को काबू करके उसके कब्जे से आठ ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की टीम के पास गुप्त सूचना थी कि वह प्रेम विहार से होता हुआ खेड़ा मोहल्ला जाएगा।
टीम ने सूचना के आधार पर प्रेम विहार में पब्लिक हेल्थ के गेट पर पहुंचकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को शक होने पर काबू किया। उसके पास से तलाशी लेने पर आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दो दिन की रिमांड पर लिया गया। संवाद
बाक्स
हेरोइन सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्त में
लाडवा। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में रविदास काॅलोनी निवासी विशाल उर्फ बरछा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिसंबर 2024 को एंटी नारकोटिक सेल की टीम गश्त के दौरान रविदास काॅलोनी निवासी नीरज को काबू कर 11.26 ग्राम बरामद की। जांच के बाद अब हेरोइन सप्लाई करने के आरोप में उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। संवाद
-