फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 ग्राम हेरोइन/स्मैक सहित बाइक चालक गिरफ्तार, तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना पर पुलिस ने नशीले पदार्थों के धंधे में संलिप्त एक आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से 55 ग्राम हेरोइन व स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी विक्रम वासी बरसाना (कैथल) को पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक उप निरीक्षक गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, अरविंद, आजाद सिंह, बलदेव सिंह, संजीव कुमार की टीम गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सामने गश्त कर रही थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि विक्रम हेरोइन व स्मैक बेचने का धंधा करता है। विक्रम आज भी अपने गांव से बाइक पर स्मैक बेचने के लिए शहर आएगा। सूचना पाकर पुलिस टीम ने नहर पुल कैथल रोड पर नाकाबंदी करके चेकिंग अभियान शुरु कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मौके पर डीएसपी नरेंद्र कुमार को बुलाया था। कुछ देर बाद पुलिस टीम को बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने शक होने पर उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 55 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना केयूके में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके 21 मई तक पुलिस रिमांड लिया है तथा मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें