पुलिस ने मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर कॉलोनी जगाधरी वासी सुरेंद्र पाल पुत्र हरनाम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिया है।
27 नवंबर को गांव रामशरण माजरा वासी ध्रुव पुत्र सुभाष चंद ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 26 नवंबर की रात को अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा कर सो गया था। अगले दिन सुबह उसे उसका मोबाइल वहां नहीं मिला। जब उसने अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो उसके फोन पर किसी अनजान व्यक्ति ने बात की। व्यक्ति ने उसे कहा कि अगर फोन लेना है तो शाहाबाद से आकर ले लेना। वह अपने दोस्त के साथ शाहाबाद गया। रास्ते में खरींडवा के पास उसको वह युवक मिला। उसने युवक को काबू करके उसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जिला कारागार भेज दिया है।