कुरुक्षेत्र। लाडवा कस्बा के हिनौरी रोड पर सब्जी मंडी के समीप एक युवक की हादसे में मौत हो गई। 25 वर्षीय युवक सुबह करीब पांच बजे घर से सब्जी लेने के लिए निकला था लेकिन नहीं लौटा। किसी ने शव सड़क पर पड़ा देखा तो परिवारजनों को सूचना दी।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान करीब 24 वर्षीय बदरपुर निवासी सोनू उर्फ पंजाबी के रूप में की। हादसा कैसे हुआ, यह पता नहीं चल पाया है। सोनू वह ईंट पाथने का काम करता था। उधर, इस संबंध में जांच अधिकारी सुनील वशिष्ठ ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ और ड्राइवर कौन था, यह अभी जांच का विषय है।
इंद्रपाल ने बताया कि सोनू उसका सबसे छोटा भाई था। वह सुबह करीब पांच बजे सब्जी लेने के लिए घर से निकला था। करीब दो घंटे तक घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता हुई। इसी दौरान किसी ने उन्हें शव पड़ा होने की सूचना दी। इंद्रपाल ने बताया कि वे मूल रूप से पटियाला के रहने वाले हैं और करीब 15 साल पहले परिवार यहां आ गया था। उसके बड़े भाई बग्गे की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी।