फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंबाइन की चपेट में आने से युवक की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान की कटाई करते हुए 20 दिन पहले कंबाइन की चपेट में आए कंबाइन चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल चालक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन था, जहां उसकी शुक्रवार दोपहर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जिला करनाल के पसताना गांव के रहने वाले अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीजीआई से ही पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अजय पिछले लंबे समय से कंबाइन चालक के तौर पर कार्य करता था। वहीं देर रात गुस्साए परिजनों ने पुलिस कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए एलएनजेपी में बिलखते हुए नजर आए। इसके बाद ज्योतिसर चौकी प्रभारी संदीप ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत किया और आरोपी को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक मिर्जापुर के सुखबीर को गिरफ्तार कर कंबाइन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में सुखबीर ने बताया है कि वह दोनों लंबे समय से एक साथ काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें