फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर युवक से छह लाख की धोखाधड़ी

Tue, 14 Jan 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। एक युवक को न्यूजीलैंड भेजने की आड़ में छह लाख 25 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोहरा गाव निवासी संजू सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह न्यूजीलैंड जाना चाहता था।
विज्ञापन

उसकी मुलाकात रेरकलां जिला करनाल के रवि राणा से हुई और उन्होंने उसे न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिया, जिसके लिए 16 लाख रुपये की बात तय हो गई। आरोपी ने उससे दस्तावेज व 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद भी आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में रकम ली। कईं माह तक कोई कार्रवाई नहीं बढ़ी तो उसने भरोसा दिया कि वह उसे 10 दिन में इंग्लैंड भेज देगा। इसके लिए उसे क्लास लगानी होंगी।
इसके बाद वर्ष 2023 में आरोपी उसे दिल्ली लेकर गया, जहां एक होटल में छोड़ दिया और वहां से पांच-छह दिन में वह वापस आया। इसके उपरांत आरोपी ने कहा कि वह उसे बैंकाक के रास्ते कनाडा भेज देगा। आरोपी ने 30 दिन का कम्बोडिया का वीजा लगवाया और उसे एक दिन दिल्ली एयरपोर्ट से बैंकाक और फिर कम्बोडिया ले जाया गया, जहां उसे छोड़कर आरोपी लौट गया और वह वीजा खत्म होने पर किसी तरह वापस लौटा। इसके बाद आरोपी ने बार-बार कहे जाने के बाद न दी रकम लौटाई और न ही उसे न्यूजीलैंड भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें