फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसी के घर छुट्टी बिताने आई मासूम की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसी के घर छुट्टियां बिताने आई एक सात वर्षीय मासूम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजाब के नवाशहर जिला के बंगा गांव की रहने वाली शिवजोत के रूप में हुई है। शिवजोत अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता आशाराम ने बताया कि शिवजोत पिछले 10 दिन से अपने दयालपुर गांव में अपनी मौसी के घर आई हुई थी। यहां वह सोमवार शाम को अपने मौसा रोशन के साथ मोटरसाइकिल पर खेत में गई हुई थी। लौटते समय दयालपुर गांव के पास एक अज्ञात ऑटो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि शिवजोत उछल कर सड़क किनारे जा गिरी व उनके मौसा व मौसेरा भाई भी मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। शिवजोत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके मौसा व भाई को राहगीरों ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ऑटो चालक कुछ समय रुकने के बाद भीड़ का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें