फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में 10 अक्तूबर तक ले सकते हैं दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र की ओर से जुलाई 2025 सत्र के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दी गई है। इसकी अधिकतर जानकारी आवेदक केंद्र और विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक बढ़ा दी गई है जबकि अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए इसे 10 अक्तूबर तक बढ़ाया गया है। निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र दोहरी डिग्री कार्यक्रम की अनुमति देता है। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रवेश संबंधी जानकारी मिलने पर दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र में दूर-दराज के स्थानों पर भी प्रवेश के इच्छुक छात्रों को केंद्र की ओर से मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओएलई) और ऑनलाइन माध्यम से अपनी पसंद के कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने में मदद मिलेगी। केंद्र सभी कार्यक्रमों में वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई के महीनों में दो सत्रों में प्रवेश प्रदान करता है।
बीफार्मेसी-लीट में भी दाखिले का अवसर
कुवि के फार्मेसी संस्थान के बीफार्मेसी-लीट (तृतीय सेमेस्टर) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्रता की शर्तें तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा के बीफार्मेसी ब्रोशर में दी गई हैं, जो वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि रिक्त सीटों पर आवेदक वेबसाइट और आईयूएमएस प्रवेश पोर्टल के माध्यम से संबंधित दस्तावेजों और 1200 रुपये (केवल हरियाणा के अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये) के ऑनलाइन आवेदन शुल्क के साथ 1 सितंबर से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें