कुरुक्षेत्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 27 अक्तूबर को जिले में पड़ने वाली सभी चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 11 लाडवा, 12 शाहाबाद (अ.जा.), 13 थानेसर तथा 14 पिहोवा के सभी 810 मतदान केंद्रों पर एक जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शांतनु शर्मा ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के दौरान ऑनलाइज डिजिटल चयनित मतदाताओं में से तीन मतदाताओं को लैपटॉप, दो मतदाताओं को स्मार्ट फोन तथा 100 मतदाताओं को पेनड्राइव (18 से 19 वर्ष नवयुवक तथा महिलाओं) दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु प्राप्त कर चुके वे सभी पात्र युवा, पुरुष या महिला जिनके नाम उनके सामान्य निवास से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अभी तक दर्ज नहीं हो पाए हैं, वे अपना नाम दर्ज करवाने के लिये भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।