फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग में 21 जून को मनाया जाएगा योग दिवस

Sat, 16 May 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा।16 से 18 जून को प्रोटोकॉल योगा भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में किया जाएगा। संबंधित विभागों के अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी कर लें। योग दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ शुक्रवार को जिला उपायुक्त ने बैठक की, जिसमें यह निर्देश दिए। इससे पहले जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मंजू शर्मा ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूप रेखा अधिकारियों के समक्ष रखी और विभाग की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन के बारे में भी जानकारी दी है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि पहले 11 से 13 जून को कुरुक्षेत्र के सभी ब्लॉकों पर प्रोटोकॉल योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष 16 से 18 जून को प्रोटोकॉल योग शिविर का प्रशिक्षण भी ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर में सांसद,विधायक, भाजपा नेता, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साथ आमजन भी भाग ले सकेंगे।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, नगरपरिषद व नगरपालिकाएं, स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग,आईटीआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पूरा सहयोग देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें