फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएवी कॉलेज पिहोवा में 960 सीटों पर होंगे दाखिले

Sat, 16 May 2026 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। डीएवी कॉलेज पिहोवा में नए शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन की ओर से विभिन्न कोर्सों में कुल 960 सीटों का ब्योरा जारी किया गया है। इनमें यूजी कोर्सों में 820 और पीजी कोर्सों में 140 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन


स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ आर्ट्स (एडेड) में सबसे अधिक 400 सीटें उपलब्ध रहेंगी। वहीं बैचलर ऑफ कॉमर्स (एडेड) और बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंसेज (एडेड) में 160-160 सीटों पर दाखिले होंगे। इसके अलावा बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंसेज (सेल्फ फाइनेंस) में 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर एमए इंग्लिश (सेल्फ फाइनेंस) में 40 सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं एमकॉम (सेल्फ फाइनेंस) और एमएससी मैथमैटिक्स (सेल्फ फाइनेंस) में 50-50 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

कॉलेज प्रिंसिपल और नोडल अधिकारी डॉ सुमन का कहना है कि हमने दाखिले संबंधित सभी काम पूरे कर लिए हैं। बच्चों की बेहतरी के लिए हेल्प डेस्क भी शुरु की है। साथ ही दाखिलें के बाद विद्यार्थियों को पुस्तकालय, सेमिनार हॉल, स्मार्ट क्लास रूम, वातानुकूलित कंप्यूटर लैब, एनएसएस, एनसीसी और खेल गतिविधियों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। कॉलेज में अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें