फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सौ बच्चों ने किया सामूहिक योग

Tue, 23 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
students doing yoga - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनाजमंडी में सोमवार को आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन में 15 विद्यालयों के करीब 12 सौ बच्चों ने हिस्सा लिया। वामन द्वादशी मेला समिति और पतंजलि योग समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सुमेधा कटारिया मुख्य अतिथि थीं जबकि अनाजमंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अशोक गुप्ता और लाडवा नगरपालिका के उप प्रधान अनिल माटा विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन


सामूहिक योग प्रदर्शन का शुभारंभ सूर्य नमस्कार के साथ हुआ। इसके बाद एक घंटे तक चले कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न योग क्रियाओं का शानदार सामूहिक प्रदर्शन किया। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि योग देश की वैदिक व प्राचीन धरोहर है। योग प्राचीन समय से ही स्वस्थ जीवन जीने की कला रही है। आज पूरा विश्व स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग की महता को स्वीकार कर चुका है।  योग प्रदर्शन में यूनिक शिक्षा निकेतन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टैगोर हाई स्कूल, जय भारत हाई स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, संजय गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुगनी देवी स्कूल, ओपीजी स्कूल, न्यू जनता स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल मथाना, सीके माडर्न स्कूल पिपली व शहीद भगत सिंह स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य डा. गणेशदत्त, मंडी एसोसिएशन के सचिव विकास सिंघल, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेद्र सिंगला, रंजीव कपूर, राजीव आर्य, ब्राह्मण सभा के प्रधान सोम प्रकाश शर्मा, डा. जयकिशन आर्य, अग्रवाल सभा के सचिव राकेश गर्ग, राजेंद्र पाल सिंगला, राजकुमार आर्य, शाम लाल बंसल, संजीव शर्मा, बंटी सिंघल, प्रवेश व्यास, बृजमोहन शर्मा, सुनील भट्ट, रजत बसंल, योगिंद्र कांबोज, हुस्नलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें