फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में लाडलियां लाडलों पर भारी

Tue, 23 May 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
students happy after result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए 10वीं कक्षा के परिणामों में एक बार फिर जिले की लाडलियां लाडलों पर भारी पड़ी। जहां 91.99 लड़कियां पास हुई तो वहीं 60.99 फीसदी लड़के पास हुए। जिले भर में 3991 लड़के परीक्षा में अपीयर हुए जिनमें से 2434 पास हुए तो वहीं 3103 लड़कियों में से 2234 ने परीक्षा पास की। परीक्षा परिणाम आते ही जहां अव्वल आने वाले व पास छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं बोर्ड द्वारा दिन में करीब चार बजे परिणाम जारी करते ही छात्रों से लेकर स्कूल संचालक भी वेबसाइट पर परिणाम जानने में जुट गए तो वहीं अव्वल आए कई छात्रों को बधाई देते हुए मिठाई भी खिला दी। लेकिन उनके चेहरे उस समय मुरझा गए जब बोर्ड ने परिणाम को सुधार के बाद जारी करने का ऐलान किया। हालांकि अनेक बच्चों के परिणाम पहले की तरह ही रहे, लेकिन देर रात तक भी जिला में कौन छात्र टॉपर रहा, यह संशय बना रहा। इसी बीच एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र शुभम 480 अंकों के साथ जिला में टॉपर होने का दावा किया जाता रहा।      
विज्ञापन


दिल से की पढ़ाई तो मार लिया मैदान : शुभम      
एसएमबी गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र शुुभम पुत्र राजेश कुमार ने 500 में से 480 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी स्कूल के अमन कुमार पुत्र संदीप ने 471 अंक हासिल किया है। अव्वल छात्रों को स्कूल प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ, उप प्राचार्य कांति चावला व अन्य स्टाफ ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। शुभम ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि उसने बिना ट्यूशन व बिना किसी शेडयूल के ही पढ़ाई की, लेकिन जब भी वह पढ़ा पूरे दिल के साथ ही पढ़ा। उसे पूरा भरोसा था कि वह पूरे मन से पढ़कर अव्वल साबित होगा। मूल रूप से करनाल के गांव गोली निवासी एवं स्कूल के छात्रावास में रहने वाले छात्र शुभम के पिता शुगर की बीमारी से पीड़ित  राजेश कुमार खेती करते है तो मां हाउस वाइफ हैं। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य आईएएस बनना है, जिसके लिए वह अभी से ही तैयारी में जुटा है।

बिना ट्यूशन ही इलेक्ट्रिशियन की बेटी गुंजन चमकी
मेजर नीतिन बाली विद्या मंदिर की छात्रा गुंजन चौहान ने 95 फीसदी अंक लेकर न केवल अपना बल्कि अपने माता-पिता व स्कूल का नाम भी रोशन किया है। परिणाम आते ही उनके घर खुशी की लहर दौड़ गई तो वहीं परिजनों ने मिठाई खिलाकर बेटी का सम्मान किया। इलेक्ट्रिशियन की बेटी गुंजन का कहना है कि उसने बिना ट्यूशन ही पढ़ाई की, लेकिन उसके भाई उसकी मैथ की पढ़ाई में हमेशा मददगार रहे है, जिसके चलते उसने मैैथ में 99 अंक हासिल किए, जबकि स्कूल शिक्षकों ने भी उसकी सफलता में अहम योगदान दिया। अमर उजाला से बातचीत करते हुए गुंजन ने बताया कि अभी उसने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित सीनियर मॉडल स्कूल में 11वीं कक्षा कॉमर्स में दाखिला लिया है और वह आगे बीकॉम कर सीए बनना चाहती है।
विज्ञापन


बाबा सिद्व नाथ स्कूल का परिणाम रहा शानदार      
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के घोषित दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में बाबा सिद्ध नाथ सी सै स्कूल सलारपुर का परिणाम शानदार रहा। जिसमें मंजीत सिंह ने 95.2, विराज ने 94.2,अंजलि ने 90.8, निति ने 90.2, प्रज्ञा 89.8, मनमीत ने 86.6,मेघा ने 86.4, रितु 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। 25 बच्चों ने मैरिट में स्थान प्राप्त कर विद्यालय व अपने अभिभावकों का नाम रौशन किया। अन्य सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से पास हुए। विद्यालय के प्रबंधक-निदेशक ईश्वर सिंह व प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने सभी बच्चों व अध्यापकों को शुभकामनाएं व बधाई दी।       
 
शत प्रतिशत रहा महालक्ष्मी स्कूल का परिणाम      
महालक्ष्मी स्कूल पिपली का 10वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की प्राचार्य विमलेश तोमर ने बताया कि स्कूल के 7 छात्र मेरिट में रहे, जिनमें साक्षी ने 451 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। 440 अंक के साथ रोहिनी ने दूसरा, 438 अंक के साथ दिव्या ने तीसरा, 436 अंक के साथ महक शर्मा ने चौथा स्थान लिया। बादल ने 426 अंक लिए, मेघा सैनी ने 400 अंक हासिल किए। स्कूल निदेशक ने सभी सफल हुए बच्चों को बधाई       

जनता स्कूल का परिणाम रहा 79 फीसदी
शाहाबाद के जनता सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 10वीं कक्षा का परिणाम 79 फीसदी रहा, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल बना हुआ है। स्कूल संचालक कर्म सिंह ने बताया कि विक्रम पाल ने 91 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए जबकि परणीत कौर ने 82 फीसदी अंक लिए तो वहीं कामना 70 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।  नकिता ने 72 फीसदी, सिमरनजीत कौर ने 72 फीसदी, रमन ने 70 फीसदी अंक हासिल किए। सभी अव्वल रहे छात्र-छात्राओ को प्राचार्य व प्रबंधन समिति ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें