फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: असमानपुर में पनप रही अवैध कॉलोनियों पर चलाया पीला पंजा

विज्ञापन
पिहोवा। अवैध कॉलोनी में नीव को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। जिला नगर योजनाकार की टीम ने असमानपुर गांव में दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने बताया कि
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ छह एकड़ व तीन एकड़ में पनप रही दो कॉलोनियों में में कच्ची सडक़ों, डीपीसी व कंट्रोल एरिया में एक अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाॅट न खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करें। इतना ही नहीं जमीन की खरीद करने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता और अवैधता की जानकारी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें