फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने की शानदार परेड, की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस समारोह की फाइन रिहर्सल के दौरान योग की प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञ - फोटो : doda
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसमें सांसद नवीन जिंदल झंडा फहराकर परेड की सलामी लेंगे। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसके चलते शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत झंडा रोहण और परेड का निरीक्षण किया। परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मार्च पास्ट में शामिल जवानों की सलामी ली। इस दौरान उपायुक्त नेहा सिंह ने परेड को और बेहतर बनाने के लिए प्लाटून कमांडर को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विद्यार्थियों द्वारा बहुत सुंदर और मनमोहक योगासन और पीटी शो का प्रदर्शन किया। इसके साथ-साथ पुलिस, होमगार्ड के जवानों व एनसीसी के बच्चों ने भी शानदार मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी है।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि कि 26 जनवरी के पावन पर्व पर विभिन्न विभागों की तरफ से झांकियां निकाली जाएंगी। प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता सेनानियों, वीर-वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ-साथ उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे और गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस समारोह की फाइन रिहर्सल के दौरान योग की प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञ- फोटो : doda

कुरुक्षेत्र। गणतंत्र दिवस समारोह की फाइन रिहर्सल के दौरान योग की प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञ- फोटो : doda

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें