फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक लाख रुपये रिश्वत लेते केयू निर्माण शाखा का एक्सईएन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निर्माण शाखा के एक्सईएन को ठेकेदार से एक लाख रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि यह रकम करीब एक करोड़ 20 लाख के बिल जारी करने की एवज में मांगी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने विश्वविद्यालय में रंगाई-पुताई व अन्य कार्यों को लेकर ठेका लिया है। उसने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसके उक्त बिल जारी करवाने की एवज में एक्सईएन पंकज शर्मा ने सात लाख 20 हजार की मांग की थी। हर बिल पर रिश्वत के तौर पर छह फीसदी कमीशन तय की थी।
तीन लाख रुपये उसे दे चुका था और एक लाख रुपये आज दिए जाने तय किए थे। परेशान होकर उसने शिकायत की, जिसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला बागवानी अधिकारी सत्यनारायण को तैनात किया गया। वहीं तय योजना के अनुसार जैसे ही ठेकेदार ने एक लाख रुपये कार्यालय में ही एक्सईएन को थमाए तो उन्होंने दराज में रख लिए, इशारा मिलते ही इंस्पेक्टर सचिन कुमार व प्रवीन कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने उसे काबू कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार का कहना है कि अभी पूरे मामले की छानबीन की जाएगी, जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक एक्सईएन पंकज शर्मा ने करीब छह माह पहले ही यहां ज्वाॅइन किया था। इससे पहले वे पटियाला में बीएसएनएल में बतौर एसडीओ तैनात थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें