कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम और गुरुकुल में आयोजित थानेसर ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का समापन बुधवार को हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
योग प्रतियोगिता के अंडर-14 ट्रेडिशनल वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-13 के दिव्यांश और आर्टिस्टिक सोलो में जीएमएस सिरसा के सारस शर्मा प्रथम रहे। आर्टिस्टिक पेयर वर्ग में एमपीपीएस कुरुक्षेत्र के रियांश व अरनव तथा डीएवी सेक्टर-13 के दिव्यांश व परमजीत सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंडर-17 ट्रेडिशनल वर्ग में डीएवी के कृष्णा नारंग, आर्टिस्टिक सोलो में रणदित्य पवार, रिदमिक पेयर में तेजस व राजवी तथा आर्टिस्टिक पेयर में डीएवी सेक्टर-3 के मयूर व मानक ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 आर्टिस्टिक सोलो में जीएमएस सिरसा के अमन तथा आर्टिस्टिक पेयर में गुरुकुल के आदेश राज और अभिनव गुप्ता विजेता रहे।
कुश्ती प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम वर्ग में एपीएस कुरुक्षेत्र के अनमोल, 60 किलोग्राम में मनित अरोड़ा, 63 किलोग्राम में गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तनिष, 67 किलोग्राम में एपीएस के निलेश कुमार, 72 किलोग्राम में डीएवी के खुशप्रीत सिंह, 77 किलोग्राम में एपीएस के तेज कुमार, 82 किग्रा में एमपीपीएस के कार्तिक जागड़ा, 87 किलोग्राम में एपीएस के आदित्य सोलंकी तथा 97 किग्रा में एपीएस के आदित्य शर्मा प्रथम रहे।
बैडमिंटन के अंडर-14 वर्ग में विजडम वर्ल्ड स्कूल ने पहला और महाराणा प्रताप स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में विजडम वर्ल्ड स्कूल प्रथम तथा डीएवी सेक्टर-13 द्वितीय रहा। अंडर-19 वर्ग में गुरुकुल ने खिताब जीता, जबकि विज्डम वर्ल्ड स्कूल उपविजेता रहा। संवाद