फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने बर्लिन से प्रेरणा वृद्धाश्रम पहुंची दिव्या सैनी

Thu, 23 Jul 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिलती विदेश से आई दिव्या सैनी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम बर्लिन से दिव्या सैनी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने पहुंची। उसने बुजुर्गों से मिलकर उनके दुख-दर्द साझा किए और उन्हें सुनकर वह भावुक हो गई। बोली कि अपना देश तो समृद्ध परंपराओं, संस्कार और उच्च संस्कृति से ओतप्रोत है, फिर ऐसे संस्कार कहां से आए। विदेश में कोई किसी से वास्ता नहीं रखता। आशा सिंगला और किरण गर्ग ने दिव्या सैनी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। दिव्या की सास सुमन सैनी भी उसके साथ थी। उन्होंने कहा कि बहू दिव्या पर गर्व है, जो विदेश में रहकर भी नहीं बदली और भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों की हृदय से प्रशंसक हैं। इस अवसर पर ऊषा सच्चर, कौशल, बलविंदर कौर, बलदेव श्रीवास्तव, मंगत राम, जोगिंदर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें