फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दंगल में दांव पेच दिखाएंगे पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अब दंगल होगा, जिसमें जाने-माने पहलवान दांव पेंच दिखाएंगे। इस दंगल का आयोजन कुवि में 12 दिसंबर को होगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। इस दंगल के मंच पर प्रदेश के 32 पहलवान लड़ेंगे।
विज्ञापन

इन दंगल के विजेताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्मानित भी करेंगे। डीएसओ मनोज कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जिला प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से खेल विभाग की तरफ से 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में अंबाला जोन, हिसार, गुरुग्राम और रोहतक जोन से दो-दो विजेता इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दंगल में पहुंचेंगे। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है और लगभग 32 पहलवान दंगल में अपना जौहर दिखाएंगे। उन्होंंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी दिन सायं तीन बजे विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से नकद राशि के रूप में पुरस्कार दिया जाएगा। दंगल के लिए आयोजकों की ओर से जरूरी तैयारिया की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें