फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड : राहुल मेंटल से बदला लेना चाहते थे बाबा और सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राहुल मेंटल और लवप्रीत उर्फ बाबा की गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी पल रही थी। दोनों अपनी-अपनी गैंग काे मजबूत करना चाहते थे। इस दुश्मनी में जसविंद्र उर्फ सेठी ने घी डालने का किया और दोनों ने मिलकर राहुल का काम तमाम कर दिया। हालांकि पहले राहुल मेंटल और बाबा दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ में जेल भी रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पिता की मौत के बाद सेठी गलत संगत में पड़ गया था। इस कारण वह चिट्टे का नशा करने लगा था। इस नशे की पूर्ति के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी, मगर उसके पास रुपयों का कोई प्रबंध नहीं था। इसलिए उसने चिट्टा खरीदकर बेचने का धंधा शुरू किया। इससे उसकी नशे की पूर्ति हो रही थी साथ ही चिट्टा बेचने से कुछ आमदनी हो जाती थी लेकिन कुछ दिन बाद राहुल मेंटल ने चिट्टा बेचने पर तंग करना शुरू कर दिया, क्योंकि राहुल खुद भी शहर में चिट्टा बेचता था। इसलिए उसने उससे चिट्टा बेचने के बदले हफ्ता लेना शुरू कर दिया। राहुल उससे चिट्टा बेचने के आधे पैसे छीन लेता था। इस कारण वह उससे बदला लेना चाहता था।
इस दौरान उसकी मुलाकात लवप्रीत उर्फ बाबा से हुई, जिसकी राहुल के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। दोनों ने मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत सेठी दो दिसंबर को राहुल को खाने-पीने के बहाने से हुड्डा ग्राउंड में लेकर आया था। दोनों ग्राउंड में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी सेठी ने मामले की सूचना लवप्रीत सिंह उर्फ बाबा को दी। सूचना पाकर लवप्रीत सिंह अपने अन्य साथियों के साथ कार में आया और गोली मारकर राहुल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन



छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ तो दोस्ती में पड़ी दरार
राहुल मेंटल और बाबा दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों की मुलाकात भी जेल में हुई थी। आरोपी लवप्रीत उर्फ बाबा कई वारदात में राहुल के साथ शामिल भी रहा, मगर करीब छह महीने पहले बाबा पर महिला से छेड़खानी का एक मुकदमा हुआ था। उसे शक था कि राहलु ने यह मुकदमा उस पर दर्ज कराया था। इस कारण उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई। इस मुकदमे की वजह से वह राहुल से बदला लेने की फिराक में था। इसलिए उसने सेठी के साथ मिलकर राहुल की हत्या करने की योजना बनाई थी।

अपनी गैंग को करना था मजबूत
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि राहुल मेंटल और बाबा पर कई मुकदमे दर्ज हैं। सेठी हाल ही में अपराध की दुनिया में आया था। राहुल और बाबा अपनी-अपनी गैंग को मजबूत करना चाहते थे। दोनों के बीच पहले से रंजिश चल रही थी और एक-दूसरे को मारने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपी बाबा और सेठी को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें