फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दंगल में पहलवान कप्तान कल्याणा ने जस्सा रानी माजरा को हराया

विज्ञापन
बाबैन। यारा में पहलवान श्याम सुंदर द्वारा आयोजित विशाल दंगल में कुश्ती शुरू करवाते समाजसेवी अमि
विज्ञापन
बाबैन। यारा गांव में पहलवान श्याम सुंदर की ओर से कुश्ती दंगल का आयोजन बड़े ही उत्साह और परंपरागत खेल भावना के साथ किया गया। इसमें कप्तान कल्याणा ने जस्सा रानी माजरा को पटखनी दी। दंगल में अमरनाथ थापा पहलवान की शानदार कुश्ती की कला पर दर्शकों की ओर से खूब तालियां बजाई गईं।
विज्ञापन


कुश्ती दंगल के समापन अवसर पर समाजसेवी अमित सैनी पोंकी व मास्टर रमेश शर्मा ने मुख्य रूप से शिरकत की। सागर रानीमाजरा, साहिल अंबाला, गौरव कल्याणा, दीपक रानी माजरा सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी अमित सैनी पोंकी व मास्टर रमेश शर्मा ने परंपरा के अनुरूप पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत करवाई। समाजसेवी अमित सैनी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित ऐसे खेल न केवल युवाओं को खेल भावना से जोड़ते हैं बल्कि आपसी भाईचारे और मेल-जोल को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस तरह के दंगलों से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान निकलेंगे। दंगल में दूर-दराज से आए नामी पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन


दंगल में पहलवानों ने दमदार मुकाबले पेश किए और विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया गया। यारा गांव में आयोजित इस दंगल को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित हुए। खेल के दौरान मैदान में उत्साह और जोश देखने लायक रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समाजसेवी अमित सैनी ने कहा कि पहलवान श्याम सुंदर और उनकी टीम की ओर से दंगल का आयोजन बहुत सराहनीय है और उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे खेल आयोजनों को प्रोत्साहित करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

बाबैन। यारा में पहलवान श्याम सुंदर द्वारा आयोजित विशाल दंगल में कुश्ती शुरू करवाते समाजसेवी अमि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें