फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दंगल में अमरनाथ थापा पहलवान ने प्रताप असंध को दी पटखनी

विज्ञापन
बाबैन। दंगल का शुभारंभ करने के दौरान साहब सिंह खरींडवा,संदीप सरोहा, रामसरन माजरा व अन्य। विज्ञप
विज्ञापन
बाबैन। लवान श्याम सुंदर यारा ने दशहरे के पावन पर्व पर विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। दंगल में अमरनाथ थापा पहलवान ने प्रताप असंध को पटखनी दी। कप्तान कल्याणा ने जस्सा रानी माजरा को धूल चटाई। स्वराज मलोह ने पवन बराड़ा को पटखनी दी। दंगल में पहलवान सागर रानीमाजरा, साहिल अंबाला, गौरव कल्याणा, दीपक रानी माजरा सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी साहब सिंह ठेकेदार खरींडवा ने किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति संदीप सरोहा रामसरन माजरा ने की।

आयोजक श्याम सुंदर पहलवान यारा ने कहा कि दंगल कराने के पीछे उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने भी पहलवानों को अपना आशीर्वाद दिया। मुख्य अतिथि साहब सिंह ने कहा कि कुश्ती केवल एक खेल नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। खेल युवाओं में अनुशासन, परिश्रम, भाईचारे और नशा मुक्त जीवन का संदेश देता है। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पवन पहलवान, अशोक सैनी, अमित सैनी, पूर्व सरपंच विनोद सैनी, मा. रमेश शर्मा, सतबीर यारा, पूर्व सरपंच मांगे राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

बाबैन। दंगल का शुभारंभ करने के दौरान साहब सिंह खरींडवा,संदीप सरोहा, रामसरन माजरा व अन्य। विज्ञप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें