फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री राम के राजतिलक के साथ संपन्न हुई रामलीला, गूंजे जयकारे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आरती करते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से पुराने बस स्टैंड के नजदीक शहीद मदन लाल ढींगरा पार्क में बुधवार रात्रि श्री राम राजतिलक के साथ रामलीला संपन्न हुई। नंगली कुटिया के महात्मा दिव्यानंद ने सर्वप्रथम श्री राम को राजतिलक करके राम दरबार की आरती की। मुख्यातिथि के तौर पर थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने श्री राम को तिलक किया। इसके साथ ही घरौंडा नगर पालिका के सचिव रवि प्रकाश शर्मा, मोहन सिंह, गुलशन कवातरा, प्रवीण कुमार अग्रवाल, सतीश ललित, राजीव मेहता, गुरविंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, शशिकांत सिंगला, चिराग तनेजा, वासुदेव बंटी, सुरेन्द्र अरोड़ा, जगदीश मधोक और गगन कोहली आदि विशिष्ट अतिथियों ने भी श्री राम को तिलक किया। इससे पूर्व राम-रावण युद्ध, रावण वध और रावण का लक्ष्मण को उपदेश देना आदि प्रसंगों के दृश्य दिखाए गए।
विज्ञापन

अरोड़ा ने कहा कि रामलीला करने का अर्थ सही मायनों में श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारना है। उन्होंने कहा कि श्री राम आज भी हमारे आदर्श हैं और आज के नवयुवकों को श्रीराम के आदर्श जीवन में उतारने चाहिए।
चेयरमैन डाॅ. महेश तनेजा, प्रधान जितेंद्र ललित और कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा आदि सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिह्न प्रदान किए। रामलीला के सभी कलाकारों, पदाधिकारियों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। श्री राम के राज्याभिषेक के बाद आतिशबाजी करके दर्शकों को मिठाई बांटी गई। सभी दर्शकों ने लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाए। रामलीला संचालन व्यवस्था में क्लब के संरक्षक धर्मचंद गांधी व पवन मिगलानी, चेयरमैन डॉ. महेश तनेजा, प्रधान जितेंद्र ललित, उप-प्रधान सतीश शर्मा, रमेश सडाना व जगदीश गुप्ता, प्रधान महासचिव बृज लाल सोहल, महासचिव सुरेश तनेजा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा, संगीत निर्देशक डाॅ. मोहन तनेजा, सचिव महेंद्र ठाकुर, मुकेश अरोड़ा व दीपक चोपड़ा, हर्ष गाबा, हार्दिक गाबा, कृष्ण लाल वधवा, विशाल कक्कड़ आदि शामिल रहे।

कुरुक्षेत्र। आरती करते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें