इस्माईलाबाद। गांव बालापुर कलावड़ स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में कतारों में लगे श्रद्धालु। संव
कुरुक्षेत्र। गांव शांति नगर कुरड़ी स्थित श्रीमद्भगवती महामाया मां बाला सुंदरी मंदिर में 1008 कन्याओं का पूजन कर महाष्टमी को महापर्व के रूप में मनाया गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने परिवार और बच्चों के लिए खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रधान एडवोकेट जयनारायण दीक्षित ने कहा कि नवरात्र में महायज्ञ कर पूर्णाहुति स्वामी संतोष ओंकार और स्वामी शक्तिदेव ने डाली। इसके बाद भोग लगाकर 1008 कन्याओं का पूजन किया गया। सुबह चार बजे से ही मां के मंदिर में लंबी कतारें लग गईं। परिसर में मेले का आयोजन किया गया। मंदिर को लड़ियों से सजाकर मां को सुंदर वस्त्रों से सुसज्जित करके भोग लगाया।
उन्होंने बताया कि मंदिर में महाअष्टमी पर प्रतिवर्ष नवविवाहित युगल एवं माता-पिता अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराकर मनौतियां पूर्ण करते हैं। इसलिए अष्टमी महापर्व पर संपूर्ण परिवार मां के चरणों में हाजिरी लगा आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। पंडित शिवनारायण दीक्षित ने कहा कि परिवार सहित मां के चरणों में हाजिरी अवश्य लगानी चाहिए। प्रतिदिन कन्या-पूजन करना चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सेवक और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस्माईलाबाद। गांव बालापुर कलावड़ स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में कतारों में लगे श्रद्धालु। संव
इस्माईलाबाद। गांव बालापुर कलावड़ स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में कतारों में लगे श्रद्धालु। संव