फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेले में की पूजा अर्चना व चादर रस्म की अदा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रद्धालुओं के साथ महंत राजेंद्र पुरी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में हर वर्ष की भांति भव्य चैत्र पूर्णिमा का सालाना मेला आयोजित किया गया, जिसमें अनेक संत महापुरुषों के साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे शामिल हुए। मेले के तीसरे दिन भी संत महापुरुषों एवं महंत राजेंद्र पुरी ने विधिवत पूजा की तथा चादर की रस्म अदा की। उन्होंने इस मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से कहा कि हमें पूरे विश्व में सनातन धर्म की आवाज बुलंद करनी है। अगर हम सनातन, भारतीय संस्कृति व संस्कारों के मार्ग पर चलेंगे तो हमारा देश निरंतर उन्नति करेगा। सनातन से ही भारतवर्ष मजबूत होगा।
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि के रूप में अजायब सिंह पहुंचे। उन्होंने महंत राजेंद्र पुरी को सांसद नवीन जिंदल द्वारा भेजा शुभकामना संदेश सौंपा, जिसमें सांसद ने कहा कि जग ज्योति दरबार का आयोजन श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण की प्रेरणा देने वाला है। महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन में समाज को जोड़ने, सद्भाव बढ़ाने और मानव सेवा की परंपरा निश्चित रूप से सराहनीय है। मेले के तीसरे दिन भी लगातार भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने नाच गाकर परमात्मा का गुणगान किया। इस मौके पर कुंदन लाल, नसीब सिंह, अंग्रेज संधू, गुरबख्श गोलपुरा, विपिन सरसावा उत्तर प्रदेश, मक्खन सिंह श्रीनगर, गुलशन रोहटी, अक्षय बीजड़ पुर, कन्हैया कुरुक्षेत्र, राम लाल नलवी, गौरव टंगोरी, रंजीत राठी, विजय राठी, भगत अजय राठी, विजय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें