फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






बाबैन। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बाबैन मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और उन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।



सैनी ने कहा कि यदि हम देश में बनी वस्तुओं की खरीद करेंगे तो इससे न केवल भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बल मिलेगा बल्कि देश आत्मनिर्भरता की ओर भी तेजी से अग्रसर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तभी सशक्त होगा जब हर नागरिक आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लेगा और देश में बनी वस्तुओं को अपनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हर नागरिक को अपना अमूल्य योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक विकास का ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें