फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सेलर मालिक द्वारा एक प्रवासी मजदूर की पिटाई के बाद मजदूरों ने काम किया बंद, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी लाडवा में सेलर मालिक की ओर से एक प्रवासी मजदूर की पिटाई कर दी गई। इससे प्रवासी मजदूरों ने मंडी में एक घंटे के लिए काम बंद कर दिया। मजदूरों ने इकट्ठा होकर सेलर मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की। मंडी से सभी प्रवासी मजदूर इकट्ठे होकर मंडी प्रधान राजीव आर्य की दुकान पर पहुंचे और सेलर मालिक से सामने आकर माफी मांगने की बात पर अड़ गए। प्रवासी मजदूर पुकार पासवान, राम महतो, मुस्तकीम आदि ने बताया कि वह अपने परिवार को छोड़कर प्रदेश में काम करने के लिए आए हुए हैं। सेलर मालिक की ओर से मजदूर के साथ मारपीट की गई है जोकि उचित नहीं है।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूर फारूक ने बताया कि रविवार देर रात एक सेलर मालिक ने छोटी सी बात पर उससे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो वह भड़क उठा और उसने उसको बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गया। उसके साथी मजदूर उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए और उसका इलाज करवाया। सोमवार सुबह जैसे ही सभी प्रवासी मजदूरों को घटना के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इकट्ठा होकर रोष जताना शुरू कर दिया और कामकाज ठप कर हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें