फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री आज करेंगे 62 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ

विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के मंगलवार को होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के 62 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 650 आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाई गई उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर स्वच्छता व उन्नयन अभियान के साथ नए व नवीनीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों की लॉन्चिंग की जाएगी। इसके साथ ही कुपोषण से निपटने और स्वच्छता में उपलब्धियों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 62 नए आंगनबाड़ी केंद्रों में अंबाला के चार, भिवानी के छह, फतेहाबाद के 10, हिसार के दो, जींद का एक, कैथल के छह, करनाल के तीन, कुरुक्षेत्र के दो, महेंद्रगढ़ के छह, रेवाड़ी के पांच, रोहतक के दो, सिरसा के दो, सोनीपत का एक केंद्र और यमुनानगर के 12 केंद्र शामिल हैं। इसी तरह 650 आंगनबाड़ी केंद्रों के नवीनीकरण कार्यों के लिए अंबाला के 121 केंद्र, भिवानी के 57 केंद्र, चरखी दादरी के 18 केंद्र, फरीदाबाद के 25 केंद्र, फतेहाबाद के 97 केंद्र, गुरुग्राम के 16 केंद्र, हिसार के तीन केंद्र, झज्जर के 34 केंद्र, जींद के 84 केंद्र, कैथल के 11 केंद्र, करनाल के 28 केंद्र, कुरुक्षेत्र के 10 केंद्र, महेंद्रगढ़ के 14 केंद्र, नूहूं के 63 केंद्र, रेवाडी के 58 केंद्र, सिरसा के तीन केंद्र और यमुनानगर के आठ केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें