फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पुरातत्व विभाग के नोटिस के बाद रुका मस्जिद में काम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मस्जिद में आराम करते मौके पर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शेख चिल्ली मकबरे के समीप स्थित जामा चीनी मस्जिद में चल रहे निर्माण कार्य को रोकने के बाद दूसरे दिन मस्जिद पक्ष ने पुरातत्व विभाग पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। वीरवार को मस्जिद के पदाधिकारी निर्माण की अनुमति लेने के लिए अधिकारियों से संपर्क साधते रहे। इस बीच जिला पुलिस ने भी एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रखा। हालांकि दूसरे दिन मस्जिद के बाहर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग ने बुधवार को आसपास के लोगों की सूचना पर मस्जिद प्रबंधन और पुलिस को नोटिस जारी किया था। इसके बाद निर्माण का काम रुकवाया गया था। इसके बाद मस्जिद के इमाम मौलाना सागीर अहमद ने आरोप लगाया कि हम दाढ़ी वाले लोग हैं। इस कारण हमें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मस्जिद के आसपास में अन्य स्थानों पर निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है लेकिन केवल उनकी मस्जिद पर ही कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें