कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते तहसील में खाली पड़े काउंटर व कुर्सियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। एनएचएम कर्मियों की चल रही हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। हड़ताल के कारण टीबी विभाग का काम भी प्रभावित हो रहा, जिसमें सीबी नॉट टेस्ट और दवा वितरण का प्रमुख है। इससे टीबी के मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर, नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत कर्मी मंगलवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रहे। सीएमओ कार्यालय की तरफ से इस धरने को यहां से उठाने के लिए जारी नोटिस को कर्मियों ने फाड़ कर फेंक दिया साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनको यहां से उठाने का प्रयास भी किया गया तो वह लोग सीएमओ आवास पर धरना देंगे। वह अपना धरना कार्यालय के बाहर ही जारी रखेंगे।
वहीं इस हड़ताल के चलते टीबी विभाग के विभिन्न कार्यक्रम और काम बुरा असर पड़ रहा है। जिला टीबी विभाग में एनएचएम के 30 से 35 कर्मी तैनात हैं। यह सभी हड़ताल में शामिल है, जिस कारण विभाग में सीबी नॉट मशीन (कार्टिरिज बेस्ड, न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन) से टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। इस मशीन में टीबी के रोगियों को दी जानी दवाओं की जांच होती, जिसमें पता लगाया जाता है कि इन दवाओं से टीबी का वायरस खत्म होगा या नहीं।
विभाग में प्रतिदिन तकरीबन 100 सीबी नॉट टेस्ट किए जाते हैं, मगर हड़ताल की वजह से छह दिन से टेस्ट नहीं हो या रहे हैं। इसके अलावा विभाग में मरीजों को दवा वितरण का काम भी बाधित हो रहा है। कई मरीज बगैर दवाओं के लौटने को मजबूर है। वहीं टीबी से बचाव के कई कार्यक्रमों पर भी असर पड़ रहा है। वहीं टीबी विभाग में कार्यरत अन्य कर्मियों पर काम का ज्यादा दबाव पड़ने से उनको भी परेशानी हो रही है।
वार्ता विफल जारी रहेगा धरना : पंकज आत्रेय
कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय ने बताया कि उनकी हड़ताल आगे भी जारी रहेगी क्योंकि सरकार के साथ वार्ता फिर विफल हो गई है। सीएमओ कार्यालय की तरफ से धरना उठाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इस नोटिस को फाड़कर फेंक दिया है। अगर उनको जबरन उठाने का प्रयास किया तो वह लोग सीएमओ आवास पर धरना देंगे।
कुरुक्षेत्र। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते तहसील में खाली पड़े काउंटर व कुर्सियां। संवाद