फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नौ पदकों पर किया कब्जा

विज्ञापन
लाडवा। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते प्राचार्य पूजा छाबड़ा व अन्य।
विज्ञापन
लाडवा। कुरुक्षेत्र में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक अपने नाम किए। आठ से 11 मई तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें सुनैना, वेनिका, वारिश, रिहान और दृष्टि ने स्वर्ण पदक, दृष्टि नांदल और स्नेहा ने रजत पदक, वंशिका और परी ने कांस्य पदक जीतकर स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

टीम के कोच करणजीत ने बताया कि बच्चों ने पिछले छह महीने से रोजाना तीन घंटे कड़ी मेहनत की थी। राष्ट्रीय स्तर पर 1500 खिलाड़ियों के बीच पदक जीतना आसान नहीं था पर बच्चों के अनुशासन और जुनून ने ये कर दिखाया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना पैदा करते हैं। स्कूल आगे भी खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा देगा ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। विजेताओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और स्कूल को दिया।

लाडवा। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत करते प्राचार्य पूजा छाबड़ा व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें