फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महिलाओं में मेहंदी लगवाने और चूड़ियां खरीदने का दिखा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। करवा चौथ पर्व को लेकर धर्मनगरी में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वीरवार को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर महिलाएं पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। महिलाओं ने साड़ियों, सूट, चूड़ियों, मेहंदी, शृंगार के सामान और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

महिलाएं पूजा की थाली सजाने और व्रत से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री जुटाने में व्यस्त नजर आईं। हाथों पर मेहंदी लगवाने और रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने को लेकर भी खासा उत्साह रहा। करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी। डॉ. प्रियंका मंगला ने कहा कि त्योहारों का वास्तविक महत्व आपसी प्रेम, सम्मान और परिवार की खुशियों में निहित है। श्रद्धा सहित मनाने के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।
नगर पालिका की पूर्व प्रधान शीला देवी ने कहा कि यह पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक है। करवा चौथ जैसे पर्व भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के साथ पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करते हैं। सुहागिनों को शुभकामनाएं देते हुए सुखी और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें