फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेलो इंडियां में विजेता रही महिला खिलाड़ियों काे किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। तीसरी खेलों इंडिया महिला जूडो लीग एवं रैंकिंग प्रतियोगिता में हलके की पांच लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पदक हासिल किए ।गुरुद्वारा बाउली साहिब में लड़कियों को सम्मानित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरमनदीप सिंह विर्क ने कहा कि जूडो प्रतियोगिता में मेडल हासिल कर लड़कियों ने पिहोवा क्षेत्र का मान बढ़ाया है ।
विज्ञापन

जूडो कोच राम निवास ने बताया कि 18 से 21 नवंबर तक श्री नगर में तीसरी खेलों इंडिया महिला जूडो लीग एवं रैंकिंग प्रतियोगिता में नार्थ जोन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें जम्मू कश्मीर, हरियाणा,पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।14 वर्ष आयु वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान अर्जित किया । 44 किलोग्राम वर्ग में गीता ने तृतीया स्थान हासिल किया । 48 किलोग्राम वर्ग में अनमोल दीप ने तृतीया स्थान अर्जित किया । 15 -16 आयु वर्ग में रेखा ने भी तृतीया स्थान अर्जित किया । वहीं जूनियर वर्ग में पलक सैनी ने भी तृतीया स्थान अर्जित किया। उन्होंने बताया कि ये सभी लड़कियां सरकारी स्टेडियम गांव भेरियां में प्रशिक्षण ले रही हैं । इस मौके पर प्रिंसिपल नवदीप कौर,सरपंच जोगिंदर श्योकंद ,जगपाल, गुरविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, सिकंदर सिंह, जज सिंह, इंद्र वडैच सहित अन्य लोग भी मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें