फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के साथ हो रहे गलत काम के खिलाफ आवाज उठाएं महिला अधिकारी : रेणू भाटिया

Wed, 29 Apr 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में अ​धिकारियों के साथ बैठक में चर्चा करते हुए महिला आयोग की चेयरपर्स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। महिला अधिकारियों को निडर व सक्षम बनकर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले गलत कार्यों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। साथ ही अपने से छोटे कर्मचारियों के साथ होने वाले गलत कार्य को दबाने के बजाए उसको सही दिशा दिखाएं। यह आह्वान महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने किया।
उन्हाेंने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में लघु सचिवालय के सभागार में स्थानीय शिकायत समिति और आंतरिक शिकायत समिति की बैठक की और जिला स्तर पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की। इसके बाद एनआईटी प्रशासन के साथ भी बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी विभागों की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए 26 मई को कुरुक्षेत्र में एक मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस शिविर में सभी विभागों की महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। इनमें पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के सभी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निजी संस्थान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व वर्कर्स, लेबर महिलाएं, ईंट-भट्टों पर काम करने वाली महिलाओं, डीएलएसए, एचएलएसए को शामिल किया जाएगा। इस शिविर में महिलाओं को उनके कार्य के दौरान होने वाली प्रताड़नाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

-
छह साल में समिति के पास पहुंची सिर्फ एक शिकायत

रेणू भाटिया ने कहा कि महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए हर कार्यालय में एक कमेटी का गठन किया गया है। उस कमेटी में महिला कर्मचारी-अधिकारी की सुनवाई न होने पर जिला स्तरीय समिति में शिकायत का प्रावधान है। इस समिति को जिला स्तर पर उपायुक्त की ओर से गठित किया जाता है। कुरुक्षेत्र में वर्ष 2020 से जिला स्तरीय समिति का गठन हुआ था। इसके पास अब तक छह साल में एक शिकायत प्राप्त हुई है। इस शिकायत के दोनों पक्षों से फोन पर बातचीत की गई, दोनों को आगे की पूछताछ के लिए कार्यालय में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें