फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपभोक्ताओं के इंतजार में बैठे रहे अधिकारी, पहुंची सिर्फ एक शिकायत

Wed, 29 Apr 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ ​स्थित कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं का इंतजार करते अधीक्षण अभियंता मदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-8 स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के जिला कार्यालय में मंगलवार को उपभोक्ताओं के लिए खुला दरबार लगाया गया। अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन सहित तीन लोगों का पैनल शिकायतें सुनने बैठा। सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक दरबार में एक भी शिकायत नहीं पहुंची। अधिकारी उपभोक्ताओं के इंतजार में बैठे रहे लेकिन कोई फरियादी नहीं पहुंचा।
दरबार खत्म होने से आधा घंटा पहले सेक्टर-8 से एक व्यक्ति ने बिजली बिल अधिक आने संबंधी शिकायत की, जिसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इससे पहले मजबूरन अधिकारी मोबाइल से वक्त बिताते नजर आए। साथ ही ऑनलाइन शिकायतों की स्थिति भी जांचते रहे। साथ ही कर्मचारियों से संपर्क कर कुछ लंबित कार्यों को भी निपटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम समय पर कर रही समस्याओं का समाधान : जिंदल
बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि उनकी टीम शिकायतों व समस्याओं का जल्द निपटारा करके उपभोक्ताओं को समय पर सुविधाएं मुहैया कर रहे हैं। मंगलवार के खुले दरबार में जिलेभर से केवल एक ही शिकायत पहुंची, जोकि टीम की उपलब्धि का प्रमाण है। कई समस्याओं का समाधान ऑनलाइन तरीके से ही हो जाता है। प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न आए।


एक साल की खुले दरबार की रिपोर्ट

महीना - दरबार - शिकायत
अप्रैल 2025 : 1 - 1
मई 2025 : 0 - 0
जून 2025 : 4 - 6
जुलाई 2025 : 2 - 1
अगस्त 2025 : 3 - 2
सितंबर 2025 : 3 - 1
अक्तूबर 2025 : 2 - 0
नवंबर 2025 : 2 - 4
दिसंबर 2025 : 3 - 2
जनवरी 2026 : 3 - 3
फरवरी 2026 : 4 - 7
मार्च 2026 : 2 - 4

कुल 29 - 31

कुरुक्षेत्र। सेक्टर-आठ स्थित कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं का इंतजार करते अधीक्षण अभियंता मदन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें