कुरुक्षेत्र। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आठ मार्च 2025 को महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस के अवसर पर राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाना है। जो भी महिला जो कि समाज सेवा,शिक्षा, खेल, चिकित्सा सहायता, स्वयं सहायिका समूह या अन्य कार्य क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है, उनको विभिन्न राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इंदिरा गांधी शक्ति महिला अवार्ड के लिए एक लाख 50 हजार रुपए, कल्पना चावला शौर्य अवार्ड के लिए एक लाख रुपए, भीन शन्नो देवी पंचायती राज अवाॅर्ड के लिए एक लाख रुपए, लाइफ टाइम अचीव अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए, सोशल वर्कर अवार्ड 21 हजार रुपए व सुषमा स्वराज अवाॅर्ड पांच लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए पात्र महिलाएं खंड स्तर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट से जानकारी ले सकती हैं।